मुझे कभी लौकी कि सब्जी बेहद पसंद थी. ये वो समय था जब माँ खाना बनाया करती थी. ये वो समय भी था जब लौकी इंजेक्शन के बिना ही उपजती थी. आज ना माँ है और ना प्राकृतिक ढंग से उगी लौकी तो वो स्वाद भला कैसे आयेगा. फिर भी मेरी पत्नी अपनी पूरी कोशिश करती हैं कि मेरी जिव्हा को भाता लौकी का कोई व्यंजन बन सके.
उन्होंने तरह तरह के प्रयोग किये फिर एक दिन जब हमारे घर पर लाल मिर्च ख़त्म थी तो उन्होंने हरी मिर्च डाल के लौकी कि सब्जी बना दी. हरी मिर्च का ये प्रयोग हम दोनों को बहुत भाया. तब से हमने अपने घर में बनाने वाली प्रत्येक सब्जी में हरी मिर्च डालकर देखा. कुछ सब्जियों का जायका तो एकदम ही बदल गया. मैंने एक बार किसी शेफ के इंटरव्यू में पढ़ा था कि आप सिर्फ भारतीय पकवानों के साथ इस प्रकार के प्रयोग कर सकते हैं जहाँ कि आप कभी भी किसी एक मसाले को कम ज्यादा या अदल बदल कर उस पकवान का जायका बदल सकते हैं. उसने बताया था कि दुसरे देशों के पकवानों कि रेसिपी एकदम नपी तुली होती है. जरा सा भी एक आद मसाला कम ज्यादा या इधर उधर किया और पकवान कि वाट लग जाती है.
मैं एक कुक नहीं हूँ अतः इस विषय पर ज्यादा कुछ नहीं कह सकता पर हाँ मिर्च पर जरुर चार बातें बनाऊंगा.
मेरी समझ से मिर्च एक ऐसी चीज है जिसे जब हमारा शरीर ग्रहण करता है और जब त्यागता हैं तो दोनों ही वक्त इसका स्वाद हम पहचान लेते हैं. खड़ी भाषा में कहूँ तो मिर्च के स्वाद को हमारे दोनों मुंह पहचान लेते हैं.
मिर्च को जिव्हा के अतिरिक्त हमारी कम से कम तीन इन्द्रियां तो स्पष्ट रूप से पहचान ही लेती हैं आइये गिन लें:
१. आंख में मिर्च लगती हैं. आँखों को नमक का स्वाद महसूस नहीं होता. हमारे आंसू नमकीन होते हैं ये हमें अपनी जीभ से पता चलता है. मीठे पानी से आंखे धोते हैं कभी पता चला आपको?
२. नाक में मिर्च लगती है. मिर्च के धुंए को सूंघे तब महसूस होगा.
3. कटे पर मिर्च लगती है यानि कि हमारी त्वचा भी मिर्च को पहचान लेती है.
हरी मिर्च हमें नजर से बचाती है. और अगर किसी कि बुरी नजर लग ही गयी हो तो उसे लाल मिर्च से झाड़ दिया जाता है.
अब अगर थोडा दुसरे ढंग से सोचे तो लाल या हरी मिर्च को जरुरत से ज्यादा अपने जीवन में स्थान देंगे तो ये नुकसान करती हैं. इनकी जगह पर काली या सफ़ेद मिर्च का उपयोग ज्यादा बेहतर रहता है.
मिर्च के और भी गुण और उपयोग हो सकते हैं पर फ़िलहाल तो मेरे दिमाग में ये बातें ही आयी हैं और मैने अपने दिमाग से निकल बाहर की हैं.
शुक्रवार, 13 अगस्त 2010
शनिवार, 7 अगस्त 2010
नक्कटों का गाँव.
दसवीं कक्षा में हमारे इतिहास के एक गुरूजी थे सोहन लाल जी. उनके लिए इतिहास का मतलब कथा कहानियों से होता था. पाठ्यक्रम के इतिहास कि जगह वो आपने खुद के इतिहास का वर्णन करने में ज्यादा रूचि लेते थे.
उन्होंने एक बार एक कथा सुनाई थी "नक्कटों का गाँव".
कथा के अनुसार एक गाँव में एक शरारती लड़का रहता था. एक बार किसी शरारत के समय उसकी नाक कट गयी. अब सारे गाँव के लोग उसे नक्कटा कह कर बार बार चिढाते.
बच्चा शरारती था. थोड़े दिनों के बाद उसने आपने आस पास के लोगों को बरगलाना शुरू किया कि नाक कटाने के बाद उसे तरह तरह कि शक्तियां प्राप्त हो गयी हैं. उसने लोगों को अपनी बातों के जाल में फंसा कर धीरे धीरे गाँव के सभी लोगों को आपने जैसा नक्कटा बनवा दिया.
जब गाँव में सभी कि नाक कट गयी तो उसे चिढाने वाला कोई ना रहा.
कहने का मतलब ये कि नाक वाले लोगों के बीच एक नक्कटे का जीना हराम था तो उसने सभी को नक्कटा बनवा दिया
पर अगर बात इसकी उलटी हो तो?
यानि कि गाँव ही नक्कटों का हो और उनमे एक नाक वाला आ जाए तो क्या वो सबकी नाक ठीक करवा पायेगा.
इस स्थिति में क्या होगा? या तो उस नाक वाले को नक्काटों के बीच से भागना पड़ेगा या फिर खुद कि नाक कटवानी पड़ेगी .
मेरी इस कहानी का कोई दूसरा अर्थ ना लें.
मेरे मन में ये सारी बातें हमारे ही मध्य के एक ब्लॉग हथकढ़ को पढ़ते पढ़ते आयी. असल में हथकढ़ ऐसा पहला ब्लॉग था जिसमे मैंने टिप्पणी वाला ऑप्शन हमेशा बंद देखा.
जहाँ सारा ब्लॉग जगत टिप्पणी के लिए मरा जाता हैं इस भाई को टिप्पणी कि कोई तलब लगती ही नहीं.
कमाल है.
हथकढ़ भैया इस गाँव में तुम अकेले हो. क्या करोगे? अरविन्द मिश्रा जी कि तरह से बच कर भागोगे या टिप्पणी का आप्शन चालू करोगे.
वैसे ये नक्कटा अपना प्रयास नहीं छोड़ेगा. ध्यान रखना.

गुरुवार, 5 अगस्त 2010
अपने बच्चों को राष्ट्रधर्म भी सिखाएं.
आजकल हमारे कुछ मुस्लिम भाई राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिन्ह लगा रहे हैं.
इसके पीछे जो मानसिकता कार्य कर रही है वो शरीफ खान जी के अपने ताजा लेख में पूछे गए पहले प्रश्न से स्पष्ट है. शरीफ भाई साहब (ब्लॉग पर लगी फोटो से तो शरीफ खान साहब ६० ७० वर्ष कि उम्र के युवा लगते हैं पर उनकी पुत्री उम्र में मेरे बच्चों के बराबर कि ही है अतः उन्हें भाई साहब पुकार रहा हूँ. आशा है बुरा नहीं मानेंगे) ने जो प्रश्न पूछा है वो इस प्रकार है.
1. कक्षा सात में पढ़ने वाली मेरी बेटी ने जिज्ञासावश मुझसे एक सवाल किया कि क्या कारण है कि इतिहास में जब अकबर, शाहजहां, बहादुर शाह आदि किसी मुस्लिम राजा से सम्बन्धित कोई बात कहनी होती है तो इस प्रकार से कही जाती है कि अमुक राजा ऐसा था, ऐसे काम करता था आदि। और यदि शिवाजी, महाराणा प्रताप आदि हिन्दू राजाओं से सम्बन्धित कोई बात होती है तो सम्मानित भाषा का प्रयोग करते हुए इस प्रकार से लिखा जाता है कि वह ऐसे थे, ऐसे कार्य करते थे आदि। मैं बच्ची को जवाब से सन्तुष्ट नहीं कर सका क्योंकि मैं कैसे बतलाता कि लिखने के ढंग से ही जहां पक्षपात की गंध आ रही हो वहां सही तथ्यों पर आधारित इतिहास हमारे समक्ष प्रस्तुत किया गया होगा ऐसा नहीं प्रतीत होता।
शरीफ खान साहब कि बच्ची के मन में ऐसे प्रश्न उठाना स्वाभाविक हैं क्योंकि उसे सिखाया गया है कि उसका धर्म उसके राष्ट्र से ऊपर है.
अगर उसे बताया गया होता कि बाबर एक विदेशी आक्रमणकारी था जिसने अपनी क्रूरता और युद्ध के बेहतर तरीकों लो वजह से इस पवित्र धरा पर राज किया और यहाँ के मूल निवासियों कि श्रद्धा का अपमान किया और उसके वंशज भी ऐसी ही मानसिकता के तहत इस देश के लोगों को तंग करते थे तो शायद वो ऐसा प्रश्न नहीं करती पर उसे सिखाया गया है कि इस्लाम को मानने वाले सभी आक्रमण करी चाहे वो मोहम्मद गजनी हो चंगेज खान हो बाबर हो औरंगजेब हो या फिर आजकल भोपाल में आने वाले अरब हों सभी अच्छे लोग हैं.
बाबर के वंशजों ने भारत में रहकर यहाँ कि शहजादियों के साथ विवाह किये और बच्चे पैदा किये ये उनका इस देश से प्यार नहीं बल्कि उनकी राजनीती थी. अकबर जिसे उदारवादी मुस्लिम कहा जाता है उसके दरबार में ईरानी , तुर्क और पठानों कि क्या हेसियत थी इसके ऐतिहासिक प्रमाण आसानी से मिल जायेंगे. आज भी दिल्ली कि जामा मस्जिद का इमाम एक ईरानी परिवार है जो भारतीय मूल के मुसलमानों से खुद को उच्च समझते हैं.
ऐसे लोगों को क्या सिर्फ इसलिए सम्मान दिया जाय कि वो मुस्लिम हैं. मैं ऐसा नहीं समझता.
मैं तो अपने बच्चों का सिखाता हूँ कि हमारा युसूफ पठन श्रीलंका के मुरलीधरन,न्यूजीलैंड के दीपक पटेल या इंग्लैंड के मोंटी पनेसर से अच्छा स्पिनर है.
अगर आप धर्म को राष्ट्र के ऊपर प्रमुखता देंगे और चाहेंगे कि पाकिस्तान के जिया उल हक, भुट्टो और मुशर्रफ़ को आदर के साथ उल्लेखित किया जाय तो बच्चे तो कन्फ्यूज होंगे ही जनाब.
नेपाली हिन्दू राजाओं ने हमारे उत्तराखंड पर आक्रमण किया और उसे बहुत दिनों तक कब्जे में रखा हम उनके लिए सम्मान कि बात नहीं करते आप भी ऐसा ही करे और अपने बच्चों को भी यही सिखाएं तभी इस देश का भला होगा.
नेपाल चीन के साथ मिलकर भारत के विरुद्ध अगर षड़यंत्र रचता है तो मैं चाहूँगा कि नेपाल को भी सबक सिखाया जाय जबकि वहां पर हिन्दू बाहुल्य है. पर ऐसा सिर्फ एक हिन्दू ही क्यों सोचे. ये सोच अधिकांश मुस्लिम लोगों कि क्यों नहीं है. एक मुस्लिम क्यों विदेशी आक्रमण कारियों को इस देश के लोगों से ज्यादा सम्मान देना चाहता है?
धर्म राष्ट्र से ऊपर नहीं है राष्ट्रवादी भावना धर्म से ऊपर है वर्ना धर्म को ऊपर रखने वाले पाकिस्तान कि क्या हालत है किसी से छुपी नहीं है. मुस्लिम राष्ट्र होने कि वजह से क्या दिन देख रहा है.
कृपया भारत के बच्चों को राष्ट्रवाद कि प्रेरणा दें तभी हमारा और आने वाली पीढ़ियों का विकास होगा.

रविवार, 1 अगस्त 2010
अगर आपके पार्टनर का पुराना साथी उसे वापस मांगे तो आप क्या करेंगें.. सोच लो.
How would you handle it if your partners ex want him or her back.. soch lo.
मेरे एक ब्लॉगर मित्र ने मुझे बताया कि उन्हें इस विषय पर लेखन के लिए एक e- mail आया है. मुझे ऐसा कोई मेल नहीं मिला पर शीर्षक ही आमंत्रित कर रहा था तो मेरी सोच के घोड़े खुद ही खुद दौड़ने के लिए उछलने लगे. मैंने भी कहा जाओ बेटा थोड़ी मस्ती कर लो. इसी मस्ती में ये पोस्ट निकल आयी.
मैं जो कुछ भी अंग्रेजी में पढता हूँ उसे पहले हिंदी भाषा में परिवर्तित करता हूँ फिर उस पर अपनी खालिस हिन्दुस्तानी विचारधारा के दायरे में रहकर ही विचार करता हूँ. अब मैंने इस शीर्षक का हिंदी अनुवाद करना शुरू किया पर partner शब्द पर आकार मेरी गाड़ी अटक गयी . अंग्रेजी के इस partner शब्द का इस शीर्षक के सन्दर्भ में हिंदी अर्थ क्या होना चाहिए ? पत्नी, प्रेमिका या इन दोनों से जुदा कोई तीसरा व्यक्तित्व जिसे हम सिर्फ भागीदार कहें. फादर कामिल बुल्के का हिंदी इंग्लिश शब्कोष पार्टनर शब्द का अर्थ बताता है साथी, संगी, साझेदार, जोड़ीदार, खेल का साथी.
तो यहाँ जिस पार्टनर कि बात हो रही है अगर उसे पत्नी या प्रेमिका ना मानकर उसे सिर्फ साथी, संगी, साझेदार, जोड़ीदार, खेल का साथी में से कोई एक माने तो. अरे तब तो ये आसान है. अब मेरे साथी का कोई पुराना जोड़ीदार उसे वापस मांगता है तो मैं तो सहर्ष ही तैयार हो जाऊंगा. यारों हम तो सारी दुनिया को एक ही कुटुंब मानने वाली भावना रखते हैं और सरकारी नौकरी में सीखा है कि जो कुछ मिले उसे मिल बाट कर खाओ इसलिए अगर हमारे पार्टनर का कोई एक्स हमारे पास आए तो हम तो उस एक्स को कहेंगे कि पार्टनर ही क्यों हम खुद भी आपके साथ चलते हैं. दो से भले तीन और यूँ ही कारवां बढ़ता चला जायेगा और हमारी साझेदारी फलती फूलती रहेगी. वो क्या कहते हैं अंग्रेजी में मल्टी पार्टनर वाला मामला बन जायेगा.
आपका क्या ख्याल है?
पर जनाब अगर पार्टनर से आपका मतलब पत्नी या प्रेमिका है तब तो मुश्किल है. पत्नी और प्रेमिका को ये अंग्रेज पार्टनर कि श्रेणी में रख सकते हों पर हम तो पत्नी या प्रेमिका को partner नहीं sole proprietor या सही अर्थो में soul proprietor मानते हैं. अब किसी कम्पनी का मालिक ही कम्पनी को छोड़ दे तो भला वो कम्पनी अपना अस्तित्व बचा पायेगी. अपनी कंपनी तो बंद हो जाएगी. ये तो अस्तित्व कि लडाई है इसलिए इस मुद्दे पर हम तो कोई सोच विचार नहीं कर सकते, कोई समझोता नहीं कर सकते. जो गोरे अंग्रेज या काले अंग्रेज अपनी पत्नी या प्रेमिका को पार्टनर मानते हों वो इस मुद्दे पर विचार कर अपना जवाब दे.
अब फिर पूछूँगा आपका क्या ख्याल है?

गुरुवार, 29 जुलाई 2010
२९/७/२०१०, गुरुवार
मैं थोडा शांत किस्म का जीव हूँ.
भीड़ भाड़ से चाहे वो लोगों कि हो या विचारों कि, दूर ही रहना पसंद करता हूँ. लोगों कि भीड़ में मैं असहज महसूस करता हूँ और विचारों कि भीड़ में असामान्य हो जाता हूँ.
लोगों कि भीड़ से मेरा मतलब है उन लोगों कि भीड़ जिन्हें मैं जानता हूँ. अजनबी लोगों कि भीड़ में मैं जरा भी परेशान नहीं होता. बल्कि वहां तो अच्छा लगता है. चुपचाप एक कोने मैं बैठ कर उनकी हरकतें देखो और मजा लो.
ऐसा ही विचारों में भी होता है. जाने पहचाने विचार जो अक्सर दिमाग में आते जाते रहते हैं वो बहुत तंग करते हैं.एकदम नए विचार जरा भी तंग नहीं करते बल्कि उनसे तो खेलने में मजा ही आता है.
ऐसे में जब लोगों कि या विचारों कि भीड़ सताती है तो मैं क्या करता हूँ? बड़ा सीधा साधा सा तरीका है. अपन तो जाने पहचाने विचारों से बचने के लिए लिखना शुरू करते हैं और जाने पहचाने लोगों से बचने के लिए दिखना बंद करते हैं.
जाने पहचाने लोगों कि भीड़ में कौन से लोग हैं. सच बताऊँ तो इस भीड़ में वो लोग हैं जिन्हें मैं दिल से चाहता हूँ, जिनसे मैं रोज मिलता हूँ.
क्या करूँ मैं ऐसा ही हूँ. जिन्हें मैं पसंद करता हूँ, जिन्हें मैं प्यार करता हूँ और फलते फूलते विकास करते हुए देखना चाहता हूँ उनसे ही दूर रहने कि मन में चाहत होती है, उनसे ही बचाना चाहता हूँ. मैं पैदायशी ऐसा ही हूँ. पहले जब मैं छोटा था और कभी घर में मेहमान आते थे तो उनकी आवभगत के बाद जैसे ही सब शांत होता मैं अपनी छत पर चला जाता था और वहां से अम्मा पिताजी और बड़े भाई आगुन्तक के साथ बतियाते देखता रहता था. मुझे ऐसे बड़ा अच्छा लगता था. दूर से उन्हें देखना. जब भी मेरी कहीं जरुरत होती तो मैं पहुच जाता था हाथ बताने पर अपना काम ख़त्म होने के बाद मुझे सभी लोगों को एक फासले से देखना अच्छा लगता था. आज भी जब मेरे बच्चे अपने खेलों में मगन होते हैं और पत्नी अपने daily soaps में तब मैं दुसरे कमरे में चला आता हूँ और अपनी कुर्सी शांत बैठ उनकी दुसरे कमरे से आती शोर गुल कि आवाजें सुनता रहता हूँ. ऐसे ही घर में जब पत्नी और बच्चे गहरी नींद में सो जाते हैं तो मैं उठता हूँ और अपनी पसंदीदा जगह यानि कि वो कमरा जहाँ कोई नहीं होता वहां आकार बैठ जाता हूँ और फिर कल्पनाओं कि उड़ान शुरू हो जाती है. ये मेरे जीवन के सबसे सुखद क्षण होते हैं जब वो जिन्हें मैं प्यार करता हूँ सुखी होते हैं और मैं उन्हें दूर से देख रहा होता हूँ. (अजीब सी इच्छा है)
मेरी सबसे प्यारी कल्पना है कि मुझे मिस्टर इंडिया वाली घड़ी मिल जाये जिससे मैं अदृश्य होकर अपने पसंदीदा लोगों के मध्य ही रहूँ और उनको हँसते खेलते देखता रहूँ और जब उन्हें जरुरत हो तो उनकी सहायता कर दूँ और जब बहुत ही जरुरी हो तभी दिखाई दूँ.
पर ऐसा होता नहीं हैं. बच्चे जब सक्रिय रूप से मेरे साथ नहीं खेल रहे होते हैं और खुद में मस्त होते हैं तब भी वो मुझे अपने आस पास ही चाहते हैं. पत्नी भी चाहती है कि उनके सभी कार्यों का निष्पादन मेरे सानिध्य में ही हो. अजीब समस्या है. जब उन्हें मेरी जरुरत हो तब तो उनके साथ रहना ठीक है पर जब उन्हें मेरी जरुरत ना हो तो भी उनके प्यार का बंधन मुझे बांधे रखता है.
ओशो से मैंने सीखा कि प्यार तीन तरीकों का होता है. निम्न श्रेणी का प्यार जिसमे हम लोगों वास्तु समझ कर प्यार करते हैं. दूसरी श्रेणी में हम लोगों को मानव समझते हैं और सबसे श्रेष्ठ प्यार वो है जिसमे हम व्यक्ति को ईश्वर समझ कर उससे प्यार करते हैं. अब ये दार्शनिकता अपनी दो वर्षीया बेटी, आठ वर्षीया पुत्र और इन दोनों कि उम्र के योग से तिगुनी उम्र कि पत्नी को कैसे समझाऊ.

रविवार, 25 जुलाई 2010
शिक्षा के नाम पर मासूम बच्चों को प्रताड़ित करना सही है क्या?
कल मेरे पुत्र कि PTM थी. इसका हिंदी में अनुवाद करूँ तो शायद होगा शिक्षक अभिवावक मिलन.
मुझे तो ना चाहते हुए भी ये मिलन करना ही पड़ता है. मेरा पुत्र तीसरी कक्षा में पढता है. मुझे तीन वर्ष हो गए हैं इस तरीके का मिलन करते हुए. शुरु में जब जाता था तो बड़ा उत्साह होता था. लगता था कि कोई महत्वपूर्ण कार्य करने जा रहा हूँ. मुझे मेरे बेटे कि प्रगति के विषय में पता चलेगा. मैं उसके शिक्षक से स्कूल में अपने बेटे के व्यव्हार कि कुछ जानकारी लूँगा और उन्हें घर में इसके व्यव्हार के विषय में बताऊंगा ताकि हम लोग बच्चे कि मानसिकता को ढंग से समझ सकें और मेरा बेटा स्कूल में ज्यादा सहजता के साथ शिक्षा ग्रहण कर सके . ये सब किताबी बातें हैं. असलियत में ऐसा नहीं होता.
असलियत में क्या होता है. आपकी बारी आयी और शिक्षिका का रटा रटाया संवाद शुरू. (उनकी तरफ से सारा संवाद अंग्रेजी में होता है ज्यादातर अभिवावक तो बस मूक भाषा का प्रयोग करते हैं ) सुप्रभात ! कार्तिक कैसे हो? आपने मुझे सुप्रभात नहीं कहा. देखिये आपका बच्चा बहुत बोलता है/बिलकुल चुप रहता है. मैं बहुत परेशान हूँ. मैंने बहुत कोशिश कि इसे चुप करवाने/बोलना शुरू करवाने कि पर इस पर कोई फर्क ही नहीं पड़ता. आप इस ओर ध्यान दीजिये. अभी तो चल रहा है पर भविष्य में बहुत परेशानी होगी. आपका बच्चा बहुत धीमा /तेज लिखता है. इससे गलती होने कि संभावना रहती है. इस ओर भी ध्यान दीजिये. आपके बच्चे का इस बार प्रोजेक्ट सुन्दर नहीं था. आप इस ओर ध्यान क्यों नहीं देते. आपके बच्चे के इस बार हिंदी में अंक अच्छे नहीं आए आपको इसे बहुत मेहनत करवानी पड़ेगी. आपके बच्चे के इस बार इंग्लिश में अच्छे अंक आए हैं पर थोडा ज्यादा मेहनत करवाए तो पूरे अंक आएंगे. गणित में इसके पूरे अंक हैं मेहनत करवाते रहे ये नहीं कि अगली बार कम अंक आ जाएँ. इस प्रकार ये जबानी शिकायतें चलती रहती है जिसमे सारा दोष आपका और आपके बच्चे का होता. इस दौरान अभिवावक जी जी करके जिजीयाते रहते हैं
इसके बाद बारी आती है अभिवावकों की. अभिवावक भी आपने मन की भड़ास निकालते हैं हा ये बात अलग है कि उनकी सारी शिकायते मातृभाषा में ही होती हैं. मेडम मेरे बच्चे को आपने आधा अंक उस वाले पेपर में नहीं दिया था. मेरा बच्चा उनके बच्चे से पीछे क्यों चल रहा है. हमारे बच्चे को कक्षा के सबसे होशियार बच्चे के साथ बैठाये. हमारे बच्चे को सबसे आगे बैठाएं. आजकल पढ़ाई कम हो रही है स्कूल में. होमवर्क ज्यादा नहीं मिलता. हमारा बच्चा तो हमारी सुनता ही नहीं थोडा इस टाईट करो. हम तो सारा दिन इसके पीछे पड़े रहते हैं. सभी विषयों कि ट्यूशन भी लगवाई हुई है पर क्या करें सब चौपट है
अब बारी आती है बेचारे बच्चे कि जो कुछ बोलता नहीं बस मूक सुनता रहता है. शिक्षक बच्चे से पूछता है. हाँ बेटे बताओ ऐसा क्यों करते हो? देखो आपके माता पिता आपके लिए कितना कुछ कर रहे हैं. आप इतने बड़े हो गए हो अभी भी आपको समझ नहीं है. आगे जाकर क्या करोगे . अब तीसरी कक्षा में पढने वाला सात आठ साल का बच्चा क्या जवाब देगा? अंततः सारा दोष मासूम बच्चे के सर मढ़ दिया जाता है.
ये वो वक्त होता है जब मेरे जैसा पचास किलो का आदमी भी यही सोचता है कि अभिवावक और शिक्षक दोनों को कान पकड़ मैदान में ले जाऊ जहाँ शिक्षक को तो मुर्गा/मुर्गी बना दूँ और बच्चे के माँ बाप को हाथों में कम से कम दस दस डंडे लगाऊ. पर यार दिन में ग्यारह बजे देखे सपने सच थोड़े ना हो सकते हैं.
अपनी खुद कि बताऊँ तो मैं हर सत्र के शुरू में ही शिक्षक को बता देता हूँ कि मुझे आपने बच्चे को अभी से आइन्स्टाइन नहीं बनाना. अगर वो पढ़ाई में औसत प्रदर्शन भी करता है तो मैं संतुष्ट हूँ. इसके बाद मुझे कोई तंग नहीं करता. मैं PTM में जाता हूँ. कोशिश करता हूँ कि सबसे पहले पहुचुं ताकि मुझे ऊपर लिखे दृश्य झेलने ना पड़ें. शिक्षक मुझे मुस्कुराकर बताती है कि आपका बच्चा औसत चल रहा है. कक्षा में ज्यादा बोलता नहीं. अनुशासित है. बस मैं ख़ुशी ख़ुशी बच्चे को लेकर बापस लौटता हूँ. हाँ रास्ते में एक आद आइसक्रीम भी खिला देता हूँ.

गुरुवार, 22 जुलाई 2010
बातचीत बंद पर बातें चालू.
बच्चे बड़े हो रहे हैं.... बड़ा महत्वपूर्ण समय है उनके लिए भी और हमारे लिए भी.
हमारे से मेरा मतलब हम मिया बीबी से ही है. बच्चे नहीं थे हम दोनों स्वतंत्र थे. सारा वक्त हमारा निजी वक्त था. जब चाहते जितना चाहते एक दुसरे के लिए समय होता था. साथ बैठते, बतियाते, और जी हाँ.. जी भर के बातचीत किया करते.....
अब सुबह उठते हैं बच्चों को उठते हैं.... जिंदगी कि भागमभाग शुरू.... दूध लाओ.. कपडे प्रेस करो...स्कुल छोडो..खुद तैयार हो कर ऑफिस जाओ.... शाम को आप थके पर बच्चे तरो ताजा... चलो खेलो.... फिर होम वर्क.. फिर रात्रि भोजन... फिर कहानी....बज गए दस. दस का मतलब बस. अब सोने कि तैयारी.
जब बच्चे सोते हैं तब शुरू होता है हमारा सुनहरी एकांत जो कभी हमें २४ गुना ३६५ दिन उपलब्ध था पर अब सिर्फ उस वक्त तक मिलता है जब बच्चे सो जाते हैं और जब तक हम में जगाने कि इच्छा और ताकत होती है.
जीवन कि इस भागदोड़ में हम पति पत्नी बातें तो खूब करते हैं पर बातचीत करने का मौका कम ही मिलता है इसलिए बच्चों के सोने और हमारे ना सोने के बीच का यह वक्त मेरे लिए सोने से भी ज्यादा कीमती होता है.
भाइयों मैं क्या बताऊँ आपको मेरे लिए दुनिया के सारे सुख एक तरफ हैं और पत्नी के साथ खुल कर बिना किसी रोक टोक के बातचीत करने का सुख एक तरफ.
तुलसी दास जी ने ये दोहा मेरे लिए ही तो लिखा था....
सात स्वर्ग अपवर्ग सुख धरिये तुला इक अंग.
तूल ना ताहि सकल मिली जो सुख पत्नी संग.
अभी कुछ दिन पहले कि ही बात है. ऊपर वाला अभी बरस कर थका ही था और वर्षा से भीगी हवा मंद मंद हमें हमारी ख्वाबगाह में भी भिगो रही थी, बच्चे सो चुके थे और हमारा सुनहरी एकांत पूरे कमरे में फैला था. हम दोनों एक दुसरे में मगन थे कि रंग में भंग हो गया. पत्नी ने कुछ ऐसी बात कही जो मुझे बिलकुल पसंद नहीं तो मेरी प्रतिक्रिया भी कठोर रही . उपरवाला रुका था नीचेवाली शुरू हो गयी...
क्या सोच रहे हैं अब बातचीत क्या खाक होती, दोनों करवट बदल कर सो गए. ऐसी घटनाओं के बाद एक दो दिन तक तो मेरा जोश कायम रहता है. मैं अपनी तरफ से सुलह या साफ़ साफ़ कहूँ तो बातचीत कि कोई पहल नहीं करता. पर फिर मेरी कमजोरी. अपनी प्यारी के साथ ज्यादा दिन तक बातचीत किये बिना मैं रह ही नहीं पाता.
मेरे कुछ दोस्त मेरी इस कमजोरी पर हंसते हैं. कहते हैं पत्नी के अलावा भी कोई ऐसा होना चाहिए जिसके साथ आप बातचीत कर अपना सुख दुःख बाट सकें. पत्नी पर से निर्भरता हटती है. मेरे एक मित्र तो बताते हैं कि जब भी उनकी बातचीत बंद होती है और अगर उनकी गलती ना हो तो वो कभी पहल नहीं करते. उन्हें जरुरत ही नहीं होती बातचीत करने के लिए पहल करने कि. असल में उनकी एक और मित्र हैं. अरे वही सिर्फ मित्रता रखने वाली मित्र जिनके साथ वो बातचीत कर हलके हो लेते हैं. मैं उनसे ईर्ष्या करता हूँ . विशुद्ध ईर्ष्या. पर कभी उनका अनुसरण नहीं कर पाता.
मैं तो अपनी घरवाली के पास ही लौट आता हूँ. यार जब छप्पन भोग घर पर ही हों तो होटल का मुंह तो कोई गधा ही देखेगा. मैं बातचीत शुरू करने का प्रयास दिन से ही शुरू कर देता हूँ. दिन में बार बार उनसे बात करता हूँ. बच्चे सोते हैं. सुनहरी एकांत मिलता है और मैं बातचीत शुरू करने का अंतिम प्रयास करता हूँ.... उनके पास जाता हूँ और सीधे सीधे उनके पाँव पकड़ लेता हूँ..... प्यारी मान जाओ ना.... pleeesssse.....
और हमारी बातचीत शुरू हो जाती है..... एक दुगने जोश के साथ.....
( कुछ समय पहले कि बात है मेरी बच्ची बीमार थी तो हम उसे एक पास कि एक प्रसिद्ध महिला बाल चिकित्सक के पास ले गए. वो एक कुछ कम पढ़ी लिखी सी गंवाई महिला को समझा रही थी..... अपने मरद से बातचीत बिलकुल बंद कर दो. उसे पहले दो महीने आस पास नहीं फटकने देना, समझ गयीं.... मैं थोडा देर से समझा पर समझ गया कि पति पत्नी के बीच बातचीत का क्या मतलब होता है. अब आप भी जाएँ और अपनी पत्नी से खुलकर बातचीत करें. )

सदस्यता लें
संदेश (Atom)